हरिद्वार, फरवरी 20 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने जगजीतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाहरी राज्य और लक्सर से आने वाले दूध-पनीर के सप्लाई वाहनों पर छापेमारी की। इस दौरान पांच खाद्य नमूने लिए गए और तीन सप्लायरों को नोटिस जारी किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि फूड लाइसेंस और क्रय-विक्रय इनवॉइस के साथ ही तापमान नियंत्रक प्रणाली सुचारु न होने पर तीन सप्लायरों को नोटिस दिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि चेकिंग के दौरान खुले दूध के तीन और पनीर के दो, यानी कुल पांच नमूने लिए गए, जिन्हें राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया। होली से पहले मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...