चाईबासा, मार्च 28 -- चाईबासा। खाद्य सुरक्षा विभाग पश्चिमी सिंहभूम द्वारा गुरुवार को फूड फोर्टीफिकेशन से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि चाईबासा जिला परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन थी। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन सुशांतो मांझी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने भाग लिया। फूड फोर्टीफिकेशन का प्रशिक्षण कोल्हान विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र के सहायक प्रोफेसर बसंत शुभंकर ने दिया। उक्त प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविका, पीडीएस गोदाम के प्रबंधक, मार्केटिंग ऑफिसर और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में फोर्टीफिकेशन का महत्व, विटामिन्स व मिनरल्स की भोजन में आवश्यकता और उनकी कमी से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया गया। ज्ञातव्य हो की पश्चिमी सिंहभूम ...