हजारीबाग, दिसम्बर 20 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। रोजबड स्कूल डीपूगढ़ा में फूड फेस्ट का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वयं तैयार किए गये स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन को आकर्षक तरीके से परोसा। इसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, सहभागिता एवं व्यवहारिक कौशल को प्रोत्साहित करने और परखने के उद्वेश्य से यह आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रूप बना कर छात्रों ने खाना बनाया था। इसे अवलोकन के लिए भी रखा। मौके पर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ कौशलंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि आरकेएलएम के चेयरपर्सन अंजू कुमारी, मुकेश कुमार आदि ने व्यंजन क अवलोकन कर विद्यार्थियों का उतसाह बढ़ाया। कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रयास उनके जीवन कौशल के विकास में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन स्कू...