पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन हो गया शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन दिवस पर विद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंतिम दिवस की शुरुआत टेंट पिचिंग एवं तंबू निर्माण प्रतियोगिता से हुई। विद्यार्थियों ने पूर्ण समर्पण और टीम भावना के साथ विभिन्न प्रकार के तंबुओं अम्ब्रेला टेंट, फाइव पोल टेंट, थ्री पोल टेंट, फैमिली टेंट एवं मीनार टेंट- का निर्माण किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की तकनीकी दक्षता, समय प्रबंधन और समूह समन्वय स्पष्ट रूप से झलक रहा था। टेंट पिचिंग प्रतियोगिता में जम्बूरी टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जब...