मधेपुरा, दिसम्बर 15 -- सिंहेश्वर, निज संवादाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इस कड़ी में रविवार को पर्यटन विभाग की तरफ से सिंहेश्वर में फूड जोन, पंडा निवास आधुनिक मार्केट कम्पलेक्स निर्माण की नींव रखी गई। होटल बिहार के बगल में विधिवत भूमि पूजन किया गया। साथ ही बाबा मंदिर परिसर में प्रोजेक्ट मैनेजर ने नारियल फोड़ कर कार्य की आधारशिला रखी। मालूम हो कि प्रस्तावित कार्य योजना का नजरी नक्शा व स्थल चयन पर न्यास समिति के सदस्यों की सहमति नहीं बन पाई थी। लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी व पर्यटन विभाग के अधिकारीयों ने तत्काल भूमि पूजन कराने का आग्रह किया। इस पर सदस्यों ने सहमति जताते हुए कार्य योजना की थ्री डी नक्शा और ब्लू प्रिंट के साथ पर्यटन विभाग से मिले कार्यादेश की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा। तीन दिनों...