फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को फूड कोर्ट में विशेष जांच अभियान चलाया। बुधवार को 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। 11 दिनों के दौरान विभाग की टीम ने विभिन्न स्टॉलों से 15 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच अभियान के तहत बाजरा लड्डू, पेठा, सब्जी, चटनी, रोल सहित अन्य लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मेले में प्रतिदिन हजारों पर्यटक फूड कोर्ट में भोजन करते हैं, ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता है। सैंपलिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परोसे जा रहे खाद्य पदार्थ तय मानकों के अनुरूप हों। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम ने ...