मथुरा, अक्टूबर 27 -- बिजली विभाग में एक बड़ा गड़बड़झाला प्रकाश में आया है। विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने की चर्चा है। शिकायत पर दक्षिणांचल मुख्यालय ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद से पत्राचार जारी है। जानकारी के अनुसार पूर्व में भरतपुर रोड स्थित एक निजी फूड कंपनी का कनेक्शन होना था, जिसके लिए लाइन पूर्ण जमा योजना में जचौंदा 132केवी बिजलीघर से बननी थी। लाखों रुपये का स्टीमेट बनता। विभागीय मिलीभगत से इस लाइन को 132 केवी के बिजलीघर से न बनवाकर बीच में स्थित 33 केवी लाइन से जुड़वा दिया गया। लाइन को जुड़वाने के बाद संबंधित कंपनी तक 33 केवी लाइन भी बनवा दी और कनेक्शन भी जारी कर दिया। इसमें आर्थिक लाभ के लिए विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी बताई जा रही है। मामले का खुलासा हुआ तो इसकी शिकायत दक्षिणांचल एमडी से की गई। शिकायत पिछले दिनों दौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.