लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ। इंडिया फूड एक्स्पो में न केवल आर्गेनिक उत्पादों की विभिन्न किस्में बिक्री के लिए मौजूद हैं वरन कम पैसों में यदि कोई रोजगार करना चाहे तो उनके लिए भी विभिन्न प्रकार की मशीनें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जिसके जरिए कोई भी 14 से 25 हजार रुपये लगा कर स्वरोजार शुरू कर सकता है। फूड एक्स्पो में डायरी, पेन, मग, गिलास, टी शर्ट, बैग आदि पर किसी भी प्रकार की प्रिंटिंग के लिए मात्र 25,000 रुपये में मशीन उपलब्ध है। इस मशीन का प्रदर्शन करने वाले अमित जायसवाल का कहना है कि इस मशीन के जरिए कोई भी अपना स्वरोजगार शुरू कर सकता है। यह मशीनों का सेट है, जिसके जरिए आप अलग-अलग वस्तुओं पर कोई भी डिजाइन बना सकते हैं या कुछ लिखा हुआ प्रिंट कर सकते हैं। शुगर कैंडी मेकिंग मशीन 14,500 रुपये की है। सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट के स्टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.