बक्सर, दिसम्बर 3 -- पीएम स्वनिधि योजना अबतक 1975 फुटकर विक्रेताओं का अलग-अलग बैंको में आवेदन अपने परिवार को भारत सरकार की आठ योजनाओं से जोड़ सकते हैं बक्सर, हिन्दुस्तान। पीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदन करने वाले फूटकर विक्रेताओं के खाते में राशि का भुगतान किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि अंतर्गत नगर परिषद में अबतक 1975 फुटकर विक्रेताओं ने अलग-अलग बैंको में आवेदन किया है। जिसमें 1334 आवेदनों कों स्वीकृत किया गया है। साथ ही 1298 आवेदनों की राशि खाते में भेजी गई है। नगर मिशन प्रबंधक कुमार अविनाश ने बताया कि फूटकर विक्रेताओं जैसे सब्जी, फल, अंडा, घूम-घूम कर ठेला पर बेचने वाले, फेरी वाले आदि के रोजगार को बढ़ाने के लिए 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना' अंतर्गत बैंको के माध्यम से ऋण का लाभ दिलाया जा र...