औरैया, जनवरी 13 -- अछल्दा, संवाददाता। ग्राम खलरा में बिजली विभाग की 16 केवी की डीपी रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने से विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले खलरा गांव में लगी 16 केवी की डीपी फुंक जाने से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार की शाम ग्वारी फीडर की बिजली सप्लाई फाल्ट होने पर लाइनमैन दोष खोजते हुए खलरा पहुंचे। वहां पोल पर लगी 16 केवी की डीपी गायब मिली। लाइनमैनों ने इसकी सूचना अवर अभियंता धीरेन्द्र कुमार को दी। सोमवार दोपहर अवर अभियंता टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। मौके पर फुंकी हुई 10 केवी की डीपी लगी मिली, जबकि 16 केवी वाली गायब थी। अवर अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद बताया कि 16 केवी डीपी की चोरी का प्रार्थना पत्र अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दिया जा रहा है।

हिंदी ...