मथुरा, दिसम्बर 7 -- आपके अपने समाचार-पत्र हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को फुहार कार्यक्रम का आयोजन कल्याणं करोति कल्याण धाम, मसानी बाईपास लिंक रोड पर दोपहर 12 बजे से होगा। जीएलए विवि के मुख्य सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कल्याणं करोति के बच्चों के साथ हिन्दुस्तान खुशी के पल साझा करेगा। इन बच्चों में अधिकतर दिव्यांग हैं। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दुस्तान यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सोमवार को कल्याणं करोति में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे जमकर मस्ती करेंगे। उन्हें प्यार और दुलार मिलेगा। बच्चों द्वारा इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। बच्चे गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मतलब ये बच्चे जमकर धमाल मचाएंगे। इसके अलावा बच्चों को उनका मनपसंद रिफ्रेशमेंट दिया जाएग...