आरा, दिसम्बर 15 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बबुरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुहां बांध सड़क मार्ग पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने चालक सहित तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार टेंपो चालक स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी भिखारी महतो का पुत्र बद्दू कुमार है। वहीं दो गिरफ्तार शराब धंधेबाजों में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बिंदगामा गांव निवासी रामपुकार राय का पुत्र धीरज कुमार और द्वारिका राय का पुत्र जीतन कुमार शामिल है। पुलिस ने टेंपो की तलाशी के दौरान उसमें बने तहखाने से अवैध शराब बरामद की। कुल 116.1 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गये धंधेबाज शराब की तस्करी में संलिप्त थे। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.