बोकारो, मार्च 20 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद अन्तर्गत संचालित योजना स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के तहत नगर में आमजनों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र अंतर्गत सिंगारबेड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। नगर प्रशासक के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह एवं उपस्थित आवासीय महिलाओं के मध्य स्वच्छता अभियान 2.0 अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। मनीषा कुजुर के द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देश पर नगर प्रशासन लगातार स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर बनाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही आमजनों से अनुरोध है कि बाहर खुले में कचरा न फेंके, उन्हें सही तरीके से निवारण करें। भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की शुरुआत हो चुकी है जिसके अंतर्गत फुसरो नगर परिषद वासियों से अनुरोध करता है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.