बोकारो, दिसम्बर 31 -- फुसरो, प्रतिनिधि। ग्यारस (एकादशी) के अवसर पर मंगलवार को फुसरो में श्याम भक्तों की ओर से निशान यात्रा निकाली गई। शुरूआत श्री अग्रसेन स्मृति भवन फुसरो से की गई। जहां सबसे पहले श्याम बाबा की मंगल आरती की गई। इसके उपरांत भक्तजन हाथों में निशान लेकर उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा के लिए निकले। निशान यात्रा फुसरो बाजार व पुराना बीडीओ ऑफिस होते हए करगली बाजार स्थित श्री शिव नारायण श्याम मंदिर पहुंची। मार्ग भर में भक्त श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर पहंचने पर पुजारी संतोष दीक्षित ने पूजा-अर्चना कराई। यहां भक्तों ने श्याम बाबा के निशान को उनकी प्रतिमा से स्पर्श कर अर्पित किया और अपने परिवार तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। महिलाएं पारंपरिक परिधानों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.