बोकारो, नवम्बर 17 -- फुसरो। सहिस एकता एसोसिएशन दिगार परिवार का महासम्मेलन की तैयारी है। आगामी 17 फरवरी को यह होगा। रामू दिगार, मेघू दिगार, अनिल दिगार व निवारण दिगार ने बताया कि समाज को एकजुट करने के लिए हम सब को मिलकर समाज में फैले सामाजिक कुरीतियों को मिटाना है। समाज को शिक्षित बनाने व नशा मुक्त करने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। ऐसे में क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा व महिलाएं महासम्मेलन में शामिल होकर अपनी एकता दिखाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...