बोकारो, जनवरी 26 -- फुसरो, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव 2026 की आहट के साथ ही बेरमो कोयलांचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रविवार को झामुमो फुसरो नगर समिति द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। इस दौरान पार्टी ने आधी आबादी पर भरोसा जताते हुए वीणा कुमारी को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित कर विरोधियों को कड़ी चुनौती पेश की है। संचालन फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने जन-जन के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। नेताओं ने 2024 के चुनावों की जीत को दोहराते हुए कहा कि जिस तरह जनता ने 56 सीटों का आशीर्वाद देकर हेमंत सरकार को मजबूती दी, उसी तरह फुसरो की जनता भी झामुमो के नगर सरकार पर मुहर लगाएगी। पार्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.