बोकारो, जनवरी 6 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 आदिवासी टोला ताराबेड़ा में सोहराय पूर्व मनाया गया। इस दौरान ढोल नगाडे पर युवक युवतियां परंपरागत नृत्य पर थिरके। शनिवार को गोठ पूजा के साथ शुभारम्भ हुआ, रविवार को गोहाल पूजा ओर सोमवार को बरदखूंटा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विस्थापित नेता सह पूर्व पार्षद कैलाश ठाकुर ने कहा कि अपनी परंपराओं संस्कृति पर सदैव गर्व होना चाहिए और आनेवाले पीढ़ी को परिचय कराना चाहिए। हमारा देश अपनी परंपरा ओर संस्कृति के लिए विश्व में जाना जाता है। आदिवासी नेता जितेन्द्र टुडू, विरेन्द्र टुडू, कालीचरण टुडू, जुगल मांझी, देवचंद टुडू, सुरेश टुडू, श्यामलाल मांझी, पैरवी देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, संगीता कुमारी, मनीषा टुडू, सरिता टुडू, पुनम टुडू, खुशबू टुडू, प्रतिमा टुडू, अनिता कुमारी, मुनिया देवी,...