बांका, फरवरी 23 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र की पुलिस ने चौड़ाड़ गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवल किशोर यादव एवं शंकर यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौड़ाड़ गांव में कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। छापेमारी के दौरान दोनों को उनके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.