कोडरमा, जून 5 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि शहर के आईलेक्स सिनेमा हॉल में सामाजिक जागरुकता को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेंद्र दास, समाजसेवी सुनील दास और भीम आर्मी के सहयोग से फिल्म 'फुले का दोपहर दो बजे वाला शो आम जनता के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान से परिचित कराना था। डॉ. महेंद्र दास ने कहा कि हम चाहते हैं कि समाज के हर वर्ग तक ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की कहानी पहुंचे, ताकि लोग अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। युवा समाजसेवी सुनील दास ने कहा कि महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की संघर्ष भरी दास्तां हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। वहीं भीम आर्मी के प्रदेश संगठन सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.