गढ़वा, जुलाई 22 -- सगमा। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सगमा परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सगमा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अर्जुन पासवान ने किया। आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों के चयन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फुलेंद्र कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कुलवंती देवी को उपाध्यक्ष, रंगीता देवी को संयोजिका व शांति देवी को उप संयोजिका के रूप में चयन किया गया। वहीं चंदेश कुमार यादव, कुश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, शिवानी देवी, सीमा देवी, प्रभा देवी, जितलेश कुमार यादव, अखिलेश राम को बतौर सदस्य के रूप में चुना गया। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी सत्येंद्र कुमार यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.