मधुबनी, फरवरी 28 -- हरलाखी। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सर्वे टीम ने फुलहर गिरिजा स्थान का सर्वे किया है। टीम ने सबसे पहले फुलहर स्थान स्थित पौराणिक बागतराग पुष्पवाटिका व माता गिरिजा मंदिर सहित सरसमीप पोखरा की भौगोलिक स्थिति का ऑनलाइन मापदंड किया। टीम का नेतृत्व सर्वेयर के रूप में पर्यटन विभाग पटना के संजीत कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा स्थान से जुड़े सभी जमीन का ऑनलाइन सर्वे किया गया है। जिसमे स्थान के अंदर की संरचना, सड़क, पेंड़ पौधे, तालाब व खाली जगह सभी का अवलोकन किया गया है। इस सर्वे के आधार पर स्थान के विकास का नक्शा तैयार किया जाएगा। तदुपरांत स्थान को पर्यटन स्थल में विकसित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। सर्वे टीम की इस प्रक्रिया से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। लोगों में स्थान को विकसित होने खुशी बढ़ने लगी ह...