सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही फुलसुंदरी देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना का उल्लेख करते हुए 7 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इधर जिलाध्यक्ष दिपक पुरी ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में और बागी प्रत्याशी के समर्थन में कार्य कर रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...