रुद्रपुर, फरवरी 18 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा विधानसभा अन्तर्गत फुलसूंगा में 1.74 करोड़ रुपये की लागत से तीन पानी डाम के पुल का चौड़ीकरण किया जाएगा। बुधवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सेक्टर पोषित बांध, बैराज निर्माण एवं आधुनिकीकरण योजना के तहत किच्छा विधानसभा के अंतर्गत रुद्रपुर वार्ड एक फुलसुंगा स्थित क्षतिग्रस्त हेड रेगुलेटर एवं पुल के पुनर्निर्माण के लिए 1.74 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। वहीं पहली किस्त 1.04 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। बेहड़ ने बताया कि हेड रेगुलेटर एवं पुल काफी समय से जर्जर अवस्था में था। बरसात के दौरान डाम छोटा होने व पानी की पर्याप्त निकासी नहीं होने के कारण क्षेत्र में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। बरसाती पानी का दबाव बढ़ने ...