गढ़वा, जनवरी 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कैलान पंचायत अंतर्गत फुलवार गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले दो दिवसीय फुलवार धाम मेले का उद्घाटन बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मेले का उद्घाटन झामुमो नेता ताहिर अंसारी, झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा और थाना प्रभारी रजनी रंजन ने संयुक्त रूप से किया। उक्त अवसर पर फुलवार धाम कमेटी की ओर से मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लोगों ने फुलवार धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की भी मांग की। झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप ने फुलवार धाम में निर्माणाधीन शिव मंदिर के ढलाई कार्य के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने कहा कि फुलवार धाम को पर्यटन का दर्जा दिलाने के लिए वह विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.