बागेश्वर, फरवरी 14 -- जिले के फुलवारी, मगरुपहरी, विजोरीझाल तथा फटगली सहित आसपास के गांवों में दिनदहाड़े गुलदार के घूमने से लोगों में भय का माहौल है। वह दिन दहाड़े एक रसोईघर में घुस गया और पालतू मवेशियों पर हमला कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग से निगरानी बढ़ाने तथा पिंजड़ा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को फुलवारी निवासी प्रवीन सिंह के घर की रसोई में दिनदहाड़े गुलदार घुस आया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही थे, जिन्होंने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई। लोग बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं। ग्राम प्रधान हीरा कोहली, प्रधान मीरा देवी व प्रधान शीतल आर्या ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों का जीवन खतरे में पड़ गया है। ग्रामीण सुभाष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.