पटना, अप्रैल 12 -- अपराधियों ने बाइक सवार 38 वर्षीय युवक के सिर में तीन गोली मारकर हत्या कर दी। घटना फुलवारीशरीफ के किसान कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। मृतक की पहचान मोकामा के औंटा निवासी नवनीत कुमार के रूप में हुई है। नवनीत वर्तमान में राजवंशी नगर में रहता था। सूचना पर डीएसपी सुशील कुमार और थानेदार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। डीएसनी ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं, जांच के दौरान घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कारतूस और चार खोखा बरामद हुआ है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोलीबारी की घटना के समय कॉलोनी में सन्नटा था। इसका फायदा उठाकर अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग गए। फुलवारीशरीफ थानेदार मसूद हैदरी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद बाइक नालंदा निवासी राहुल कुमार के नाम है। इसकी जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.