जहानाबाद, मार्च 8 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के फुलवान बीघा गांव में माता पार्वती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। माता पार्वती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रुद्र महायज्ञ में भक्ति की गंगा उमड़ रही है। शुक्रवार को माता पार्वती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए। पालकी में माता पार्वती की प्रतिमा रखी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की प्रतिमा को पालकी में रखा गया। पालकी का नगर भ्रमण करवाया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जय माता दी की जय घोष के साथ प्रतिमा का नगर भवन कराया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष दुखन प्रसाद तथा सचिव दिनेश कुमार के साथ अन्य ग्रामीणों ने नगर भ्रमण को लेकर भव्य व्यवस्था की थी।माता पार्वती की जय घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.