गोपालगंज, मई 5 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब माफिया अजय राम को मीरगंज थाना क्षेत्र के दूबे सरिसवां गांव से गिरफ्तार कर लिया। अजय राम के खिलाफ फुलवरिया थाने में तीन तथा मीरगंज थाना में तीन मामले दर्ज हैं। ये सभी शराब बेचने से संबंधित हैं। थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि अजय राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन, वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। रविवार रात विशेष अभियान के तहत जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब के धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उचकागांव थाना क्षेत्र के भुअला गांव में छापेमारी कर जुल्फिकार अली को गिरफ्तार किया गया। जबकि श्रीपुर पुलिस ने मगहां गांव से शब्बारक हुसैन को दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपिय...