गोपालगंज, फरवरी 17 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द गांव में सोमवार को विवाहिता रेणु देवी की मौत मामले में थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतका के पिता जिले के गोपालपुर थाना के राजापुर बंजरिया गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि शादी के समय दहेज में कार नहीं देने के कारण उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज को लेकर ही गला दबाकर हत्या कर दी गयी और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है। प्राथमिकी में पति अमित कुमार गुप्ता, ससुर धनंजय गुप्ता, सास रंजू देवी, देवर अजीत कुमार गुप्ता एवं सचिन कुमार गुप्ता, चचेरा ससुर मनोज गुप्ता और ममेरी ननद प्रियंका देवी को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दिन सोमवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.