गोपालगंज, जुलाई 29 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के कररिया ठाकुरई गांव में सोमवार देर शाम सर्पदंश से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। वह शिक्षक कीनू कुमार राम की पत्नी रागिनी देवी (28 वर्ष) थी। वह स्थानीय पंचायत में विकास मित्र के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों ने बताया कि रागिनी देवी शाम के समय घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। चूल्हे के पास सफाई के दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन उन्हें तुरंत हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पति को फोन पर दी गई। वे पश्चिम चंपारण के एक अपग्रेड हाई स्कूल में बीपीएससी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रागिनी देवी का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से गांव में शोक की लहर है। आसपास के लोग गमगीन हैं। परिजनों को ढांढस बंधा रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.