गोपालगंज, जनवरी 15 -- फुलवरिया। पावर ग्रिड के मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को दिन के 12 बजे से सायं 4 बजे तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली कंपनी के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पावर ग्रिड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस कारण हथुआ, उचकागांव, भोरे, कटेया, विजयीपुर, पंचदेवरी और फुलवरिया प्रखंडों में निर्धारित समयावधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शुक्रवार की सायं 4 बजे के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। वे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से पूर्व अपने आवश्यक विद्युत कार्य निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अस्थायी व्यवधान के लिए बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.