गोपालगंज, जनवरी 4 -- - घायलों में दो उत्तरप्रदेश के हैं रहने वाले,इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती - संग्रामपुर रायमल गांव के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस ने किया जब्त फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ गांव निवासी हरिकेश चौहान का पुत्र बाइक सवार सोनू कुमार, इंद्रजीत महतो का पुत्र सुमित कुमार, माड़ीपुर गांव के देवांश कुमार की पत्नी निशा देवी, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पनियहवा थाना क्षेत्र के सुखनर गांव निवासी वरुण यादव ओर इसी जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा शामिल हैं।...