गोपालगंज, जनवरी 30 -- फुलवरिया, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के सेलार खुर्द गांव में करीब डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने बताया कि गांव निवासी मोहन सिंह की पत्नी गुलाइची देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर अतिक्रमण वाद दर्ज किया गया था। निर्गत आदेश के आलोक में तथा उनकी उपस्थिति में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर अतिक्रमण स्थल पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पूर्व अतिक्रमणकारियों विद्या सिंह, राघव सिंह, रघुनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, दरोगा सिंह, भोला सिंह, धर्मेंद्र सिंह और शंभू सिंह को स्वयं अतिक्रमण हटाने का...