बलरामपुर, जनवरी 16 -- स्थानीय क्षेत्र के राप्ती मुख्य नहर के समीप स्थित पूरनपुर ग्राउंड पर शुक्रवार को भुजेहरा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाराजगंज तराई एवं फुलवरिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। महराजगंज तराई टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान मैच देखने के लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। मैच की शुरुआत में महाराजगंज तराई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी फुलवरिया टीम महाराजगंज तराई के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 10 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजगंज तराई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 ओवर में 89 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। महाराजगंज तराई टीम के खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.