भागलपुर, फरवरी 1 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-भागलपुर सड़क मार्ग पर टूटा पुल फुलवरिया के पास शनिवार को बीच सड़क पर ट्रक फंस जाने के कारण तीन घंटे तक जाम लग गया। जाम के कारण जगदीशपुर-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बैजानी पुल से लेकर बलुआचक तक दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जिसके कारण तीन घंटा से अधिक समय तक जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि टूटा पुल के समीप खलखलिया नदी बांध पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। उसी की सामग्री ट्रक पर लोड थी और वह सड़क निर्माण वाले बांध पर गाड़ी चालक द्वारा घुसा देने के कारण ट्रक फंस गई जब चालक के द्वारा गाड़ी रिटर्न करने लगा तो सड़क मार्ग में भरी मिट्टी में पीछे वाला हिस्सा डाला फंस गया। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। गाड़ी फंसने की सूचना पर बाईपास थाना की पुलिस पहुंची और ट्रक को हटाया गया और...