गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी किसान राम इकबाल सिंह झपट्टामारी का शिकार हो गए। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनसे ढाई लाख रुपए झपट कर फरार हो गए। पीड़ित किसान द्वारा मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना सोमवार की देर शाम मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार-बड़का गांव रोड की है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि किसान अपनी पत्नी के साथ हथुआ बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकालने गए थे। वहां से राशि झोले में रखकर वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दंपति लाइन बाजार स्थित सीएसपी के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आए दो अज्ञात बाइक सवार झपट्टामार उनके पास आए और पत्नी के हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ह...