मधुबनी, जनवरी 28 -- फुलपरास,एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित कर ली गयी, जिससे आमजनों में खुशी व्याप्त है। प्रखंड के आमजनों में इसकी मांग वर्षों बाद पूरा होने की सुगबुगाहट से राहत मिल रहा है।सीओ अजय चौधरी ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय के बगल में स्थित बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल की जमीन को चिन्हित किया गया है। जो फुलपरास नगर पंचायत वार्ड दो में है। जिसका रकबा छह एकड़ है लेकिन कॉलेज के लिए पांच एकड़ की जरूरत है। अंचल अधिकारी ने कहा कि जमीन जल संसाधन विभाग की है।जमीन हस्तांतरण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी फुलपरास के माध्यम से डीएम मधुबनी को भेजा गया है। फुलपरास अनुमंडल के निर्माण के लगभग साढ़े तीन दशक होने को है लेकिन मुख्यालय में एक अदद डिग्री कॉलेज नहीं था। इंटर स्तरीय कालेज एक है भी लेकिन अनुदान यानी वित्तरहित काले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.