मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव में बुधवार को विकास प्राधिकरण की टीम में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है। विभाग की कार्रवाई से भू माफिया में हड़कंप मचा रहा। बुधवार को विकास प्राधिकरण की टीम रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत गांव में पहुंची। टीम ने खसरा नंबर 809 में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि जमीन पर सलीम अख्तर, कलीम अख्तर, रहीम अख्तर आदि लोग विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र पास कराए ही अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे थे। टीम ने बताया कि करीब 21 बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही थी। लैट्रिन करने वाले भूमिया को कई बार नोटिस भी दिया गया बावजूद इसके लगातार प्लाटिंग जारी रही।बता दे की खतौली रतनपुरी में शायद ही कोई ऐसा लिंक रोड है जहां पर इस तरह की अवैध प्लाटिंग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.