अररिया, फरवरी 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या 09 में रविवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर जलावन के नीचे छुपाकर रखे लगभग 14 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस को देखकर कारोबारी समेत गृहस्वामी भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना थी कि गांजा घर में रखकर तस्करी एवं खरीद बिक्री किया जाता था। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर बरामद कर लिया। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मानिकपुर गांव वार्ड 09 निवासी पिंटू कुमार यादव के घर में तस्करी का गांजा छुपा कर रखा हुआ मिला। इसे दूसरे जगह ले जाने की तैयारी में था। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी किया गया जहां 13 किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया कि प्रथ...