पटना, मई 5 -- Patna Murder: पटना के चर्चित फोर्ड हॉस्पिटल कर्मी अमित कुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अमित की हत्या उसके रिश्तेदार ने ही करवाई। मुख्य साजिशकर्ता कुंदन उसकी पत्नी चांदनी का फुफेरा भाई है जो इस शादी से खुश नहीं था। उसी ने दो शूटरों को सुपारी देकर अमित को गोली मरवाई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया है कि स्पीडी ट्रायल चलवाकर इन्हें सजा दिलाई जाएगी। दो मई की दोपहर सिपारा पुल के पश्चिमी छोड़ पर दशरथा मोड़ के पास उसे गोली मारी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.