बुलंदशहर, फरवरी 5 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में फुफेरे दो भाइयों ने आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि विगत 25 जनवरी को उनकी आठ वर्षीय बेटी को ननद के दो बेटों ने अपने घर बुलाया। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। जहां से आने के बाद बच्ची ने उन्हें जानकारी दी। जिस पर वह उसे लेकर अस्पताल गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मामला पुलिस का बताते हुए उसे वहां से भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के मां-बाप उनके ऊपर ज्यादा दबाव बनाए हुए हैं। पीड़िता की माँ ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। कोट:- शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.