बेगुसराय, मार्च 20 -- बरौनी। होली पर्व के बाद परदेस लौटने व रमजान में घर लौटने को लेकर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से बरौनी जंक्शन के फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया पर विशेष ध्यान के साथ प्लेटफॉर्मों व ट्रेनों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। यात्रियों के सामान्य आवागमन के लिए रेल सुरक्षा बल व पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त रेलकर्मियों की भी तैनाती की गयी है। लंबी दूरी की ट्रेनों की सामान्य बोगियों में यात्रियों के चढ़ते समय धक्का-मुक्की न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों द्वारा ज्यादा भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों के सामान्य बोगियों में यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से चढ़ाने की व्यवस्था की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.