लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, संवाददाता। इन्दिरानगर तकरोही मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने नारियल पानी विक्रेता पर जानलेवा हमला किया था। गुरुवार को केजीएमयू ट्रामा सेंटर में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जानलेवा हमला करने की जगह हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपितों की तलाश तेज कर दी। फुटेज में बाइक सवार चार संदिग्ध नजर आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि सामान के रुपये मांगने पर बाइक सवारों ने विक्रेता पर हमला किया था। सीतापुर कमलापुर निवासी मनोज (22) तकरोही मोड़ के पास नारियल पानी का ठेला लगाता था। 19 मई की रात नौ बजे दो बाइक से चार युवक आए। जिन्होंने मनोज से सामान खरीदा। इसके बाद ही युवकों ने रॉड से मनोज पर हमला कर दिया। सिर में गम्भीर चोट लगने से मनोज खून से लथपथ होकर गिर पड़ा था। राहगीरों ने उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.