गोड्डा, जनवरी 5 -- प्रखंड के पड़वा पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल केरवार के मैदान में 27 वां धनाय किस्कू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का‌ दो दिवसीय आयोजन पारितोषिक वितरण के साथ संपन्न हो गया। यह आयोजन डी के एम एस एस केरवार के तत्वाधान में कराया गया था । दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हांसदा टीम ‌बौसी बिहार एवं एम टी गोड्डा के बीच खेला गया। कड़ी संघर्ष के बाद एक गोल से हांसदा टीम बौसी बिहार विजेता हुआ उपविजेता के रूप में एम टी गोड्डा रहा। दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य पश्चिमी पूनम देवी, पड़वा पंचायत के मुखिया आशा लता मुर्मू ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता टीम हांसदा बौसी बिहार को नगद राशि 30001 रुपया देकर पुरस्कृत कियाl वहीं उपविजेता टीम एम टी गोड्डा फुटबॉल टीम के...