नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा। ब्लू कब्स नोएडा प्रीमियर बेबी लीग में एक साल में हुए मुकाबलों के आधार पर 34 खिलाड़ियों का चयन बुधवार को किया गया। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों की जानकारी प्रदेश और भारतीय फुटबॉल संघ को दी जाएगी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रतियोगिता के आयोजक अनादि बरुआ ने बताया कि बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता से कई नई प्रतिभा निकल कर सामने आई हैं। भविष्य में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।अंडर-10 में अद्वित धौंडियाल, आरव चौधरी, अविराज, उत्कर्ष का चयन किया गया। अंडर-12 से युवांथ सिंह, आयुष नेगी, एशली लाल, रिषित सियाल चुने गए। अंडर-14 में त्रिज्ञा, नैतिक, यश त्यागी, और अथर्व का चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.