बगहा, फरवरी 12 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं गौनाहा प्रखंड के एम.एच. क्लब ग्राउंड पर गुरुवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि राजा मिश्रा ने किया। द्वारा किया गया।उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ रही। माधोपुर और सेमरी टीम के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में माधोपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजन समिति को सहयोग स्वरूप 20,000 रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित रहने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी 16 फरवरी को इसी मैदान पर महिला फुटबॉल टीम पटना और सिवान के बीच विशेष मैच खेला जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...