बेगुसराय, मार्च 4 -- बखरी,निज संवाददाता। नगर स्थित उच्च विद्यालय शकरपुरा मैदान में दिवंगत मुखिया विश्वनाथ उर्फ विशो यादव की स्मृति में मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट खेला गया। मैच का उदघाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव व एसडीपीओ कुंदन कुमार ने किक मारकर किया।वही अधिकारियों ने दिवंगत मुखिया के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा यहां के लोगों के लिए यह अच्छी शुरूआत है कि लोगों ने एक मशहूर फुटबॉलर रहे पूर्व मुखिया की स्मृति में टूर्नामेंट करवाया है। इससे यहां के खिलाड़ी का हौसला बढ़ेगा। इन खिलाड़ियों का खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा और नई पीढ़ी फुटबॉल खेल के लिए तैयार होगी। एसडीपीओ ने कहा कि फुटबॉल खेल काफी मेहनत का खेल है जिसमें खिलाड़ी लगातार डेढ़ घंटे तक मैदान पर दौड़ते ही रहते हैं जो खिलाड़ियों के आंतरिक बल को प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.