सीवान, दिसम्बर 16 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित खेल मैदान न्यू एकता फुटबॉल संघ के तत्वावधान में डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं मौलाना मज़हरूल हक फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को गुठनी बनाम कन्धवारा के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। इसके अंतर्गत लोकमान्य तिलक फुटबॉल टीम गुठनी बनाम चौधरी इलेवन कंधवारा फुटबॉल टीम के बीच हुई मुकाबले में दोनों टीमें एक एक गोल दागकर बराबरी पर रही। इस अवसर पर फरीद बाबू,दुलारे भाई, बसीर हुसैन, कौसर बाबू, राजेश प्रसाद,सलामुद्दीन अहमद सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...