बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खेलों का आयोजन नगर के आरके एजुकेशनल स्कूल के मैदान पर हुआ। जिसका उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज सिंह के द्वारा विधिवत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया गया। दूसरे दिन के खेलों में फुटबॉल तथा बैडमिंटन विधाओं का आयोजन किया गया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित भाटी तथा सुनील कुमार की देखरेख में बेसिक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षकों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम हेतु स्कूल प्रशासन की तरफ से भी सराहनीय योगदान दिया गया।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित भाटी ने बताया कि फुटबॉल में बालक वर्ग ...