महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल बाजार के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। काठमांडू नेपाल व छपरा बिहार के बीच खेले गए इस खिताबी मुकाबले में जीत-हार का फैसला अंत तक नहीं हो सका। पेनाल्टी शूटआउट व सडेन डेथ के बाद भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके चलते आयोजकों ने दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। निर्धारित समय के पहले व दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। गतिरोध तोड़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें भी दोनों टीमों के आक्रमण विफल रहे। इसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां मुकाबला फिर बराबरी पर छूटा। अंत में सडेन डेथ का सहारा लिया गया, इसमें भी नतीजा बराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.